अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- रानीखेत। जंगलों में आग लगने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। तपिश बढ़ने के साथ ही जंगल धधकने लगे हैं। शुक्रवार की रात अल्मोड़ा हाईवे से लगे द्वारसों के जंगल में भीषण आग लग गई। लगभग 15 से 20 हेक्टेयर वन क्षेत्र राख हो गया। बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंच गया। बीते दिनों हुई बारिश का असर अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। चटक धूप और तापमान बढ़ने से एक बार फिर वनाग्नि की घटनाएं सामने आने लगी है। शुक्रवार रात द्वारसों के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। लोगों जंगल से धुएं का गुबार उठता देखा तो सूचना वन विभाग को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...