फिरोजाबाद, मार्च 18 -- थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित एक कारखाने के समीप आग की लपटों से घिरा एक युवक नाले में कूद गया। पता चलते ही पुलिस उसे नाले से निकाल कर उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई है। युवक ने आग स्वयं लगाई या किसी ने उसे जलाया इस मामले की जांच में पुलिस जुटी है। हिमायूंपुर के ब्राह्मण चौक निवासी 35 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र जोगिंदर इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित उमा ग्लास में काम करता है। उसे लोगों ने सोमवार को अपराह्न आग से जली अवस्था में नाले में कूदते देखा। उसके शरीर से आग की लपटें निकल रही थीं। यह नजारा देख लोगों में हड़कंप मच गया। पता चलते ही थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने लोगों की सहायता से नाले से बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.