चम्पावत, दिसम्बर 23 -- टनकपुर। टनकपुर शास्त्री चौराहे के निकट सोमवार रात कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। जानकारी के अनुसार शास्त्री चौक स्थित नसीम के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...