आरा, नवम्बर 19 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के वरसी गांव में बुधवार की सुबह आग की चपेट में आने से गैस चूल्हा पर खाना बना रही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी महिला वरसी गांव निवासी श्रवण कुमार की पत्नी गुड़िया देवी है। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। गुड़िया देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह वह गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। तभी अचानक आग भभक उठी और उसके कपड़े को पकड़ लिया। इससे बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद परिजन की ओर से उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...