उन्नाव, जनवरी 31 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के कंसापुरवा गांव में शनिवार शाम डीजल डालते समय उठी आग की लपटों की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ददलहा मजरा कंसापुरवा गांव के रहने वाले 49 वर्षीय सीमा पत्नी रघुबीर शनिवार शाम पड़ोसी विनोद के घर के बाहर अलाव तापने गई थी। पति रघुबीर ने बताया कि अलाव की आग ठंडी होते देख उसने घर से डीजल की पीपिया उठा लाई और आग में डीजल डाल दिया। डीजल आग के संपर्क में आते ही भड़की आग की चपेट में आकर वह जलने लगी। साथ आग ताप रहे ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग को काबू किया, लेकिन तब तक सीमा गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने उसकी हालत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.