महोबा, जनवरी 16 -- अजनर, संवाददाता। पशुबाड़ा में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग को बढ़ाता देख पशुपालक ने लोगों की मदद से पशुबाड़ा में बढ़ रही आग पर काबू पाया। लोगों की एकजुटता से पशुवाड़ा में 40 बकरियों को सुरक्षित बचा लिया गया। पशुबाड़ा जलकर खाक हो गया है। जैतपुर के रामस्वरूप रैकवार को पशुवाड़ा में एकाएक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आस पास के लोगों ने पशुपालक को जानकारी दी जिसके बाद लोगों की मदद से पशुवाड़ा में मौजूद 40 बकरियों को बाहर निकाला गया। मगर पशुवाड़ा में रखा भूसा सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। पीड़ित पशुपालक ने राजस्व विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...