हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी।शहर में गर्मी के दौरान संभावित अग्निकांड की घटनाओं को रोकने अग्निशमन विभाग अभियान चलाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को पत्र जारी कर मुख्य अग्निशमन अधिकारी को शहर में अग्निकांड संभावित क्षेत्रों में चेकिेंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि शहर के संस्थानों व प्रतिष्ठानों में अग्निशमन के मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जारी पत्र में कहा है कि गर्मी के दौरान नगर निगम क्षेत्र में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पिछले वर्षों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, विवाह समारोह, बारात घरों, दीपावली पर्व व बड़े आयोजनों में अग्निकांड की घटनाएं हुई हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, उद्योग, रेस्टोरेंट, होटलों, गोदाम व बहुमंजिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.