बस्ती, मार्च 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस महानिदेशक अग्निशमन (डीजी) आदित्य मिश्रा बस्ती के संसारीपुर हर्रैया दमकल केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को जांचा। कहा कि अग्निशमन विभाग का पूरे प्रदेश में रिस्पांस टाइम बेहतर हुआ है। विभाग को अब और भी हाईटेक बनाया जा रहा है। जिससे आगजनी की घटनाओं को कम किया जा सके। फायर स्टेशन पर दोपहर 2.25 मिनट पर पहुंचे डीजी का स्वागत 'गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी अभिनंदन, सीओ हर्रैया संजय सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतीन्द्रनाथ समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। डीजी ने बस्ती जनपद में फायर की स्थिति को भी जाना। संसाधनों की उपलब्धता को बढ़ाए जाने की बात कही। इस दौरान डीजी फायर ने विभाग के कर्मचारियों की पीड़ा भी सुनी। उन्हें बताया गया कि पुलिस विभाग में वरिष्ठतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.