मेरठ, अप्रैल 5 -- सरधना। महादेव मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार चालक व उसमें सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। महादेव गांव निवासी शांतनू त्यागी गंगानगर में रहते हैं। शुक्रवार को वह संदीप के साथ कार से अपने गांव जा रहे थे। महादेव मार्ग पर पहुंचे तो अचानक कार में आग लग गई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। शांतनू व संदीप ने कूदकर जान बचाई। फायरकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.