हापुड़, जून 9 -- पिछले दो तीन दिनों से हापुड़ में सूरज आग उगल रहा है। शहर की सड़कों पर दोपहर में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं। आम आदमी तो क्या जीव जंतुओं का भी बुरा हाल है। वह गर्मी के कारण छाया में दुबके नजर आ रहे हैं। मजबूरन घर से बाहर निकलने वाले लोगों को शरीर झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है, जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। पिछले तीन दिनों से हापुड़ में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही सूर्यदेव की तल्ख किरण लोगों को सता रही है। गर्मी के चलते खुले में काम करने वालों के हाल ज्यादा बेहाल हैं। ठेला, रिक्शा चलाने वाले, धान मंडी में बोरियां ढोने वाले, सब्जी विक्रेता जैसे मेहनत का काम करने वालों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वे पेड़ों के नीचे बैठकर गर्मी से निजात पा रहे हैं। इसके अलावा दो पहि...