गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता। सूबे में प्रचंड गर्मी की आहट हो गई है। इस बीच पूर्वी यूपी में मौसम की आंख मिचौली चल रही है। दिन में सूरज तेवर दिखा रहा है। आंखें लाल कर लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक हैं। वहीं दूसरी तरफ चंद्रमा की शीतलता पूर्वांचलवासियों को राहत दे रही है। रात में पारा सामान्य से नीचे चला गया है। दिन व रात के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर हो गया है। पूर्वी यूपी में मौसम का अजब रंग दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो रही है। पहाड़ों से आ रही हवा का प्रभाव कम होने लगा है। सूरज के तेवर तल्ख हो रहे हैं। सोमवार को सूरज के तेवर सुबह से ही तल्ख रहे। दिन चढ़ने के साथ पारा उपर उछला। दिन में सूरज की किरणें आग उगलती रहीं। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.