कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। नौबस्ता गल्ला मंडी में गुरुवार देर रात अग्निकांड से बर्बाद व्यापारियों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने की। पदाधिकारियों ने मंडी सचिव के साथ शुक्रवार को घटनास्थल का मुआयना किया। मुआवजे के अलावा मंडी परिसर में फायर ब्रिगेड व पानी की व्यवस्था के लिए टैंक लगाने की मांग की गई। व्यापारियों ने अग्निकांड की जांच की भी मांग की। मंडी सचिव विजियन बलियान ने मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। बताया कि अग्निकांड की जानकारी लखनऊ में मंडी निदेशक को दी गई है। उन्होंने भी उचित मदद का आश्वासन दिया। ज्ञानेश मिश्र, अजय बाजपेई, गोपाल शुक्ला, श्यामजी गुप्ता, गोपाल वर्मा, राजेंद्र मिश्र, अनीश शुक्ला संग पीड़ित प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, ज्ञानू शुक्ला, सुरेश जायसवाल, बबलू राठौर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.