बलरामपुर, मार्च 16 -- रेहरा बाजार, संवाददाता। अज्ञात कारणों से लगी आग में एक फूस का घर जलकर खाक हो गया। घटना स्थानीय थाना के ग्राम बैरिया सुर्जनपुर में शनिवार देर शाम को हुई है। ग्रामीणों के काफी मशक्कत करने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। जानती देवी पत्नी सलहुराम ने बताया कि शनिवार देर शाम उनके फूस घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में उनके घर में रखा साढ़े 13 हजार रुपए नकद, लगभग 50 हजार रुपए के जेवर, पांच कुंतल अनाज, बर्तन व कपड़े सहित सारा सामान देखते ही देखते खाक हो गया। आग की उठती लपटें देख ग्रामीण बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। हल्का लेखपाल सुशील मिश्रा ने बताया कि क्षति का आकलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.