संवाददाता, अप्रैल 18 -- महाकुंभ से सुर्खियों में आईं मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया की वृंदावन से संभल तक सनातनी युवा जोड़ो पदयात्रा को बुलंदशहर में रोक दिया गया। यात्रा रोके जाने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए हर्षा रिछारिया भावुक हो गईं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से यात्रा संभल तक जाने देने की गुहार लगाई। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी अपील की कि वह युवाओं की प्रेरणा हैं और उनके ही राज्य में एक यात्रा अकारण न रोकी जाए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने यात्रा रोके जाने से इनकार किया है। सीओ का कहना है कि उनका यहीं तक का कार्यक्रम था और वह यहां से वापस जा रही हैं। सनातनी विचारधारा से प्रेरित युवाओं की पदयात्रा को लेकर चर्चा में आई हर्षा रिछारिया शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे पदयात्रा करती हुई अलीगढ़ से बुलंदशहर जनपद के गांव जरगवां पहुंचीं। पुलिस क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.