कन्नौज, दिसम्बर 31 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा -लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह आगे चल रहे वाहन से टकराने के बाद एक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। कार सवार दो लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-एच निवासी दिनेश पुत्र लालासर अपनी कार से आगरा से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ अरविंद शर्मा पुत्र सतीश शर्मा सवार थे। सुबह जब उनकी कार तालग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 166 के पास पहुंची। तभी आगे चल रहे अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार वाहन के पीछे जा घुसी। टक्कर लगते ही कार में आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.