रामपुर, अप्रैल 3 -- पंचायती दुर्गा भवानी मंदिर के महंत रविराज स्वरूप भटनागर ने कहा कि 6 अप्रैल को नगर में मां की ज्योति की यात्रा निकाली जाएगी। नगर के मोहल्ला डाम कालोनी स्थित पंचायती दुर्गा भवानी मंदिर के महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर नगर में मां दुर्गा जी की ज्योति की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन, भंडारा तथा रात्रि में माता रानी के जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए मंदिर परिसर में तैयारी की जा रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.