झांसी, दिसम्बर 15 -- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ 2025 में अतिवृष्टि कारण प्लाट टू प्लाट सर्वे किया गया था। एडीएम एफ एंड आर ने बताया कि इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंश कंपनी लि द्वारा अब तक 50.76 करोड़ की क्षतिपूर्ति किसानों को भेजी जा चुकी। एडीएम (वि/रा) वरुण पाण्डेय ने बताया कि जनपद में कार्यरत इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि० द्वारा 67607 कृषकों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 50.76 करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा चुका तथा शेष कृषको की क्षतिपूर्ति प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि रबी मौसम 2025-26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 है। भारत सरकार एवं उप्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऋणी कृषक का बीमा सम्बंधित शाखा से किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.