बांका, जनवरी 26 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता लगातार 41 वर्षों से जारी श्री सीताराम विवाह महोत्सव की गूंज इस बार गूंजेगी। आगामी 20 फरवरी से रजौन प्रखंड के बनगांव स्थित श्रीमन्नारायण धाम में इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का आगाज होने जा रहा है। श्रीमन्नारायण धाम बनगांव में क्षेत्र वासियों की एक बैठक रविवार को आयोजित हुई। इस दौरान बताया गया कि 42वे महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक के दौरान कमिटी का भी गठन किया गया। गठित कमिटी में सेवा निवृत शिक्षक सदानंद सिंह को अन्यक्ष बनाया गया जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, सचिव पद के लिए विनोद कुमार सिंह का चयन हुआ। बैठक के दौरान कार्यक्रम के प्रधान सरक्षक डॉ महेशानंद जी महाराज ने बताया कि 42वे महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है , बृंदावन की रासलीला मंडली, प्रवचन कर्ता मानस...