दुमका, अक्टूबर 10 -- भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला द्वारा आगामी 12 अक्टूबर को दुमका विधानसभा स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विधानसभा स्तर पर संयोजकों की घोषणा की गई है जरमुंडी विधानसभा के संयोजक विधायक देवेंद्र कुंवर,दुमका विधानसभा के संयोजक अमरेंद्र सिंह मुन्ना, शिकारीपाड़ा विधानसभा के संयोजक परितोष सोरेन तथा जामा विधानसभा के संयोजक सुरेश मुर्मू को नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने बताया कि यह सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण है और संगठन को मजबूत आधार प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.