दुमका, जनवरी 3 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र में आगामी 5 दिवसीय सोहराय पर्व 9 जनवरी से प्रांरभ होने वाली सोहराय पर्व को लेकर आदिवासी समुदाय में इन दिनों हर्षोल्लास व्याप्त है। जोगिडीह मौजा के ग्राम प्रधान महेंद्र सोरेन ने बताया कि आदिवासी समुदाय मनाये जाने वाले त्यौहार में से प्रमुख त्यौहार सोहराय है जो बड़े ही हर्षोल्लास और विधिविधान से मनाते हैं। समाज के लोग अपने सुविधानुसार 9 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक इस पर्व को मानते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...