सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जिले में संचालित 14 फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों की समीक्षा बैठक हुई। मौके पर एफपीओ की अद्यतन स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन की गई। बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष के टर्नओवर, शेयर धारकों की संख्या, शेयर पूंजी, कंपनियों की वर्तमान गतिविधियों और किसानों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। एफपीओ के प्रतिनिधियों ने भी संगठन की प्रगति, उपलब्धियों और मौजूदा चुनौतियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मौके पर डीडीसी ने अपनी आगामी व्यापार योजना जल्द तैयार कर जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित व्यापार योजना एफपीओ को मजबूत करेगी और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डीडीसी ने प्राथमिकता के आधार पर जेएसएलपीएस द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.