गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- ट्रांस हिंडन। लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) की समीक्षा बैठक शनिवार को राजेंद्रनगर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने की। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 और जिला पंचायत चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। पार्टी के सभी जिलों में एक‑एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने और सभी पंचायत सीटों के लिए उम्मीदवार सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया। समीक्षा के दौरान कुछ पदाधिकारियों को हटाया भी गया, जिनमें मुख्य रूप से गाजियाबाद जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता भी शामिल हैं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित, महासचिव एसके झा, अमित मदान और अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...