कोडरमा, जनवरी 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उपायुक्त, कोडरमा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों को सलाह दी कि परीक्षा के दौरान प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही उत्तर लिखें तथा किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी से बचें। उन्होंने उत्तर लेखन में हेडिंग एवं मुख्य शब्दों को रेखांकित करने, बिंदुवार उत्तर लिखने, साफ-सुथरी लिखावट एवं शुद्ध वर्तनी पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही जहाँ संभव हो, वहाँ डायग्राम, मैप एवं टेबल का प्रयोग करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर लेखन में भूमिका, मुख्य बिंदु एवं...