भागलपुर, फरवरी 2 -- अकबरनगर , संवाददाता। आगामी शब-ए-बारात व महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रविवार को अकबरनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राहुल कुमार ने की। बैठक का उद्देश्य दोनों समुदायों के धार्मिक पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराना रहा। बैठक में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक एवं शिव बारात तथा शब-ए-बारात के दौरान धार्मिक गतिविधियों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से आपसी सहयोग बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाएं। शिव बारात के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार ...