हापुड़, जनवरी 5 -- आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम अभिषेक पांडेय व एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। डीएम अभिषेक पांडेय ने कहा कि आगामी दिनों में मकर संक्राति, लोहड़ी एवं गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में त्योहारों पर किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में साफ-सफाई व्यवस्था पुख्ता रहनी चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने कहा कि थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठक की जाए। सभी धर्म गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.