औरैया, फरवरी 11 -- अछल्दा, संवाददाता। आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि और रमजान को लेकर अछल्दा थाना परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि सभी लोग त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं और किसी भी प्रकार का उल्लंघन न करें। यदि कहीं कोई विवाद या समस्या की स्थिति बनती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग आवश्यक है और पुलिस हर समय सहायता के लिए तैयार है। बैठक में कस्बे के संभ्रांत लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...