शामली, फरवरी 20 -- क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने व आगामी त्योहारों को भाई चारे के साथ शांति पूर्वक मनाने के उद्देश्य से अर्द्धसैनिक बल द्वारा पैदल मार्च का आयोजन किया गया। शुक्रवार को थाना बाबरी व अर्द्ध सैनिक बल द्वारा क्षेत्र के कस्बा बाबरी में संयुक्त पैदल मार्च निकाला गया जिसमे एक प्लाटून पीएसी बल के साथ बाबरी थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स शामिल रहे। यह मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का संदेश गया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों एवं नागरिकों से वार्ता कर उनसे शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों द्वारा आमजन को स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूच...