गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। आगामी चुनावों में जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर जवाब देगी। यूपी में सपा की सरकार बनेगी। विधायक शिवपाल यादव शास्त्री नगर में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व आईएएस चक्रपाणि यादव के घर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों ने देश को लूटा है। जनता के साथ धोखा किया है। जनता ये सब समझ चुकी है। विपक्ष और पीडीए सभी मिलकर इन्हें हराने का काम करेंगे। हम सभी को इकट्ठा कर रहे हैं। संगठन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं। जनता को जगा रहे हैं। सपा नेता ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में पीडीए ने अपनी ताकत दिखाई थी। अब वर्ष 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.