अमरोहा, जून 6 -- भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को विकसित भारत का अमृत काल, केंद्र सरकार के 11 साल बेमिसाल सेवा, सुशासन जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया l मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाना है। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण विकसित भारत पर आधारित गतिविधियों का प्रचार प्रसार करें। बताया कि छह जून को जिला कार्यशाला, आठ जून को मीडिया संवाद एवं अभियान का शुभारंभ, नौ जून को प्रदेश स्तरीय प्रेस वार्ता, 10 से 11 जून तक जिला प्रेस वार्ता, 12 से 17 जून तक विभिन्न स्तरीय अभियान चलाए जाएंगे। शिक्षक विधायक डा.हरी सिंह ढिल्लो, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कहा कि बीते 11 साल में प्रधानमंत्री...