सहरसा, जनवरी 13 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। हाटी पंचायत के देवका गांव में बीती रात मो जफीर के घर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। रात के अंधेरे में लगी आग से कपड़े, नकदी, फर्नीचर और राशन पूरी तरह नष्ट हो गए। आग की चपेट में पशु घर भी आ गया, जिसमें बंधी एक गाय और बकरी की जलकर मौत हो गई। आगलगी से हुए नुकसान के बाद पीड़ित परिवार में मातम पसरा है। सूचना पर पहुंचे हल्का कर्मचारी लल्लू कुमार ने पीड़ित परिवार से मिलकर क्षति का आकलन किया और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...