कटिहार, फरवरी 8 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी लालगंज पंचायत के महादेवपुर गांव निवासी टुनटुन भगत के घर में शनिवार की शाम लगभग छह बजे बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी पुलिस दलबल के साथ अग्निशमन टीम को लेकर मौके पर पहुंची। अग्निशमन टीम के द्वारा भी आग को बुझाया गया। अग्नि पीड़ित टुनटुन भगत ने बताया कि घर में रखे बोरा, प्लास्टिक का डब्बा,कुर्सी,टेबुल, पलंग इत्यादि सामान जलकर राख हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आगलगी की घटना में लाखों रुपए नुकसान होने का अनुमान लगाया है। दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में ...