बिहारशरीफ, मार्च 21 -- आगलगी का ड्रैजर जोन बन गया है सिलाव और नूरसराय एक मनुष्य तो 6 मवेशी को भी गंबानी पड़ी थी जान फोटो: आग: गांव के खलिहान में लगी आग। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। गर्मी आते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। पिछले साल 2024 में जिले में आग लगने की 67 घटनाएं हुई। इसमें एक व्यक्ति को जान गंबानी पड़ी थी। साथ ही 6 मवेशी की भी जलकर मौत हो गयी थी। 7 मार्च 2024 को नूरसराय के इब्राहिमपुर में हुई आगलगी की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गयी थी। इसी प्रकार बड़ी मलावा में आग लगने से एक मकान भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया थी। थरथरी के शेखपुराडीह में तीन मवेशी, बिंद के नौरंगा में एक मवेशी तो बेन के माड़ी में दो मवेशी की मौत आगलगी की घटना में हो गयी थी। आग लगी से मरने वाले परिवार को आपदा प्रबंधन द्वारा 4 लाख रुपये का मुआवजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.