फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- फिरोजाबाद, दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में प्रबंध समिति पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल की छठवीं पुण्य स्मृति पर आयोजित प्रेरणा दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंर्तमहाविद्यालयी वाद विवाद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर, प्रबंध समिति अध्यक्षा माला रस्तोगी, सह सूचना अधिकारी अंकित, प्राचार्य प्रो.रेनू वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी मनीष चौधरी, डॉ.निशा गुप्ता एवं प्रो.विनीता गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने मां शारदे की वंदना के साथ महबाविद्यालय गान की प्रस्तुति दी। इस अवर पर अतिथियों को श्रीफल, पट्टिका एवं तुलसी का पौधा भेट किया। संयोजिका प्रो.विनीता गुप्ता ने प्रतियोगिता के नियम समझाए। प्रतियोगिता में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। सेंट जांस कॉ...