नई दिल्ली, मार्च 19 -- Accident on Agra-Lucknow Expressway: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे अचानक हड़कंप मच गया। यहां लखनऊ से आगरा की ओर जा रही सवारियों से भरी बस राइस ब्रान तेल से भरे टैंकर से जा टकराई। इस हादसे में बस में बैठे दो यात्री घायल हो गए। वहां चीख-पुकार मच गई। इस बीच सड़क पर फैल रहे राइस ब्रान तेल लूटने के लिए लोग घरों से बाल्टी, ड्रम और कट्टी लेकर पहुंच गए। सड़क पर लूट जैसी मच गई। लोग तेल भर-भरकर ले जाने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों को वहां से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। यह हादसा, आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 34,800 पर अचानक बस और टैंकर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद राइस ब्रान तेल से भरे टैंकर का पिछला हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.