फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- यूपी के फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर लक्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन माह के मासूम बालक की मौत हो गई जबकि एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा, थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया। डबल देकर लक्जरी बस संख्या बीआर 28 पी 4335 कश्मीरी गेट दिल्ली से 45 सवारियां को लेकर गोरखपुर के लिए जा रही थी। जब बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 54-55 किमी के मध्य बस पहुंची तभी बुधवार की अलसुबह बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सवारियां अपने बचाव के लिए चीखने चिल्लाने लगी। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना नसीरपुर पुलिस, यूपीडा ने बचाव कार्य शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.