मैनपुरी, जनवरी 11 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात 11 बजे टायर फटने से प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 60 यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची करहल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गंभीर 12 घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 82.700 किमी की है। प्राइवेट बस संख्या (यूपी 63 एटी 3384) दिल्ली से 60 यात्रियों को लेकर बिहार के दरभंगा जा रही थी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की तरफ जाते समय माइलस्टोन 82.700 के पास बस के आगे का टायर फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही तेज धमाके की आवाज के साथ यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस पलटने से 35 वर्षीय रंजन देवी पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.