मैनपुरी, फरवरी 11 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 94.200 के निकट यात्रियों को दिल्ली से गोरखपुर ले जा रही निजी बस आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। जिससे तेज धमाका हुआ और बस में सवार 48 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अन्य यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना बुधवार तड़के 3:10 बजे की है। दिल्ली से 48 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही बस जैसे ही करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 94.200 के निकट पहुंची, तभी आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। बस टकराते ही तेज धमाका हुआ और बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों में चीख पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पाकर थाना प्रभारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.