कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। आगरा में 25 से 28 जनवरी के बीच ऑल इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 संपन्न हुआ। इसमें अनिल श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल 50 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में अनिल श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ के निखिल राजगोपालाचारी को 21-14, 21-13 से पराजित कर खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में सीएजी के एसएस कन्नन को कड़े मुकाबले में 17-21, 21-11, 21-11 से हराया। क्वार्टर फाइनल में अनिल ने कर्नाटक के ग्लैडिन कैरोंग को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 08-21, 24-22, 21-16 से हराया था। यह खिताब जीतने के साथ ही अनिल श्रीवास्तव को 18 से 25 मार्च के बीच गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सीधे प्रवेश का अवसर मिल गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.