आगरा, जून 2 -- मई माह में आगरा रेल मंडल से 13 कर्मचारी व एक अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। सोमवार को डीआरएम कार्यालय परिसर में एपीओ अरविंद कुमार ने सेवानिवृत्त हुए सभी 13 रेल कर्मचारियों व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर (ओ एंड एफ) एसके सिंह को समापन भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाण पत्र व गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल वितरित किए। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को ऑनलाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किए गए। एपीओ अरविंद कुमार ने सभी सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की। आश्वासन दिया कि सेवानिवृत्ति के उपरांत सभी रेलकर्मी रेल परिवार का हिस्सा बने रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.