कार्यालय संवाददाता, फरवरी 12 -- आगरा में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े दो अलग-अलग मामलों ने सनसनी फैला दी है। पहला मामला थाना सदर क्षेत्र का है, जहां मनचले की हरकतों और धमकियों से परेशान होकर एक परिवार को अपना घर छोड़कर छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा। पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। युवती ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का विशाल नामक युवक उससे एकतरफा प्रेम करता है और लंबे समय से उसका पीछा कर रहा है। शुरुआत में आरोपी रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर उसने पीड़िता के भाई को गोली मारने, युवती पर तेजाब डालने और खुद आत्महत्या करने जैसी गंभीर धमकियां दीं। पीड़िता के अनुसार 31 जनवरी को आरोपी अपने माता-पिता और भाई के साथ उनके घर में जबरन घुस आया। इस दौरान आरोपी के भाई ने उन्हें जमीन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.