आगरा, सितम्बर 10 -- बाढ़ ने जिले में काफी कहर बरपाया है। तीन हजार हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। किसानों का करोड़ों का नुकसान हो गया है। प्रशासन ड्रोन से सर्वे करा रहा है। बाजार, धान, ज्वार, ढेंचा और सब्जियों की फल बर्बाद हो गई। बाह तहसील में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं किरावली, सदर, एत्मादपुर और फतेहाबाद तहसील में भी किसानों का भारी नुकसान हुआ है। यमुना, चंबल, उटंगन नदी में उफान के कारण जिले की लगभग सभी तहसीलें बाढ़ के कारण प्रभावित हुईं हैं। इन सभी तहसीलों में कृषि भूमि को तो भारी नुकसान हुआ ही है। साथ ही कुछ मकान भी गिर गए। पशुओं के नुकसान की भी सूचना है। बाह में 1300 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि जलमग्न होने की संभावना है। इससे फसलों का कितना नुकसान हुआ है। ये तो पानी के उतरने का बाद ही आंकलन किया जा सकेगा, लेकिन क्ष...