मथुरा, फरवरी 23 -- वैश्य समाज की एकता, अधिकारों की रक्षा एवं सामाजिक उत्थान को लेकर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा राया में वैश्य संवाद का कार्यक्रम होगा। बैठक में वैश्य एकता परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रादेशिक एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान 15 मार्च को कागारोल आगरा में प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता ने कहा कि वैश्य वर्ग के हो रहे शोषण के विरुद्ध एकजुट संघर्ष, समाज की आवाज़ को मजबूती देने तथा गरीब एवं पिछड़े वैश्य परिवार के उत्थान हेतु यह अधिवेशन समाज को संगठित करने के लिए पहल सिद्ध होगा। बैठक में एकता परिषद के प्रधान महासचिव अमित वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष राकेश बंसल, हरिओम अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, कृष्णकान्त अग्रवाल, पव...