आगरा, सितम्बर 8 -- यूपी के आगरा में भीषण हादसा हो गया। कमला नगर के बल्केश्वर इलाके में यमुना नदी से सटे महालक्ष्मी मंदिर में सोमवार की शाम उफनाती यमुना को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ मंदिर के चबूतरे पर जमा हो गई। भीड़ का भार बढ़ने के कारण अचानक चबूतरे का एक हिस्सा भरभराकर रैलिंग सहित यमुना में ढह गया। जिससे कई लोग मलबे के साथ नीचे गिरे। अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बह गए हैं यह अफवाह फैल गई। कई थानों का फोर्स और जिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी था। हालांकि अभी तक किसी के साथ कोई अनहोनी की पुष्टि नहीं हुई है। घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। महालक्ष्मी मंदिर यमुना से सटा हुआ है। जीर्णोद्धार के दौरान आठ साल पहले मंदिर के पिछले हिस्से में बने चबूतरे को आगे तक बढ़ा दिया गया था। नीचे मजबूत पिलर लगाए गए थे। चब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.