संवाददाता, मई 17 -- आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर तोरा चौकी क्षेत्र में कुछ दुकानदारों ने अवैध रूप से पंछी पेठा के बोर्ड लगा लिए थे। वे ग्राहकों के साथ छल कर रहे थे। पंछी के नाम पर घटिया पेठा बेच रहे थे। इससे पंछी पेठा की साख खराब हो रही थी। फर्म की ओर से पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई थी। ताजगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को कई जगह से अवैध रूप से लगाए बोर्ड हटवाए। कई दुकानदारों ने बड़े ग्लोसाइन बोर्ड लगा रखे थे। पुलिस ने सभी को उतरवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार आगरा में पिछले कई वर्षों से पंछी पेठा के नाम का इस्तेमाल कर नकली पेठे की दुकान चलाई जा रही थी। इस पर पंछी पेठा के असली मालिकों की ओर से शिकायत की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आगरा में अभियान चलाया। पुलिस ने शहर में पंछी पेठा और नमकीन के नाम से संचालित दुकानों से बोर्ड और बैनर उतरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.