आगरा, अक्टूबर 11 -- दीपोत्सव के उपलक्ष्य में आगरा नगर निगम ने शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से 'शुभ दीपावली, स्वच्छ दीपावली अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान अगले पखवाड़े भर चलेगा। अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया गया, जिसके तहत पहले ही दिन शहर के सभी वार्डों में बड़े पैमाने पर सीएनडी (कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन) वेस्ट कलेक्शन किया गया। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया अभियान के पहले दिन शहरभर से 100 टन से अधिक मलबा एकत्र किया गया, जिसे कुबेरपुर स्थित सीएनडी प्लांट पर भेजा गया है। यहां इस मलबे को रीसाइकिल कर टाइल्स और ब्लॉक के रूप में दोबारा उपयोग में लाया जाएगा। नगर निगम की इस पहल में दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर, जेसीबी, लोडर और अन्य उपकरणों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य दीपावली से पूर्व शहर को स्वच्छ और सुंद...