मथुरा, अप्रैल 5 -- आगरा कमिश्नरेट में डायल 112 पर कार्यरत हेड कांस्टेबल की मथुरा की बलदेव पुरम कॉलोनी, सदर बाजार स्थित मकान में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि बीबी नगर, बुलंदशहर निवासी राजवीर सिंह (40) आगरा यूपी डायल-112 पर हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। उसका परिवार मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बलदेवपुरम कालोनी, औरंगाबाद में रहता है। पुलिस के अनुसार विगत दिनों राजवीर की सास का निधन हो गया था। इसके चलते उसकी पत्नी रत्ना बच्चों के साथ मायके अलीगढ़ गयी थी। शुक्रवार को बलदेवपुरम कालोनी स्थित मकान में हेड कांस्टेबल फांसी के फंदे पर लटका मिला। दरवाजा बंद था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.