हिन्दुस्तान संवाद, जून 3 -- यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव वृथला में सोमवार रात पत्नी और बेटी की हत्या कर सराफ पति फरार हो गया। इस हत्याकांड की जानकारी मंगलवार दोपहर को हुई। गांव में सनसनी फैल गयी। महिला के भाई की ओर से तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्ष्मीकांत वर्मा की गांव में ही सोने-चांदी के आभूषण बनाने की दुकान है। दुकान के ऊपरी हिस्से में उनका मकान बना हुआ है। वहां वह परिवार सहित रहता है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला तरुण वर्मा किसी काम के लिए सराफ लक्ष्मीकांत वर्मा के घर बाइक मांगने पहुंचा। वहां तो मकान के मेन गेट की बाहर से कुंडी लगी थी। वह कुंडी खोलकर अंदर गया तो दूसरी मंजिल के गेट की भी बाहर से कुंडी लगी मिली। वह कुंडी खोलकर आवाज लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.