आगरा, फरवरी 3 -- शहर के मुख्य बाजारों में आजकल ट्रैफिक जाम ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नदरई गेट, सोरों गेट, सहावर गेट और बिलराम गेट जैसे प्रमुख इलाकों में घंटों तक गाड़ियां फंसी रहती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सड़कों पर फैला अतिक्रमण और ई-रिक्शा की बढ़ती तादाद है। हालात ये हैं कि दो पहिया वाहन तो दूर, पैदल चलने वालों को भी रास्ता नहीं मिल रहा है। जिम्मेदार अधिकारी सब देखकर भी अनजान बने हुए हैं। पहले पुलिस ने ई-रिक्शा के संचालन के लिए कुछ नियम बनाए थे, लेकिन अब अनदेखी के कारण सारी व्यवस्था ठप पड़ गई है। लोग घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं। पुराने नियम लागू हों तो मिले राहत जाम की एक बड़ी वजह चार पहिया वाहनों का बाजार में बेरोकटोक घुसना भी है। पहले यहां सुबह 10 से रात 8 बजे तक कारों की एंट्री बंद थी, जिससे जनता को काफी राहत थी। मगर अब अधिक...