हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 4 -- आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के उजरई-मलूपुर बम्बा के पास शनिवार शाम जुआ की रकम जीत कर बाइक से घर लौट रहे दो जुआरियों से बदमाशों ने फायरिंग कर 4.80 लाख रुपये लूट लिए। दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने वारदात अंजाम दी। बदमाशों की चलाई गोली एक जुआरी के पैर को रगड़कर निकल गई। दो गोलियां बाइक में लगीं। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। जुआरियों से पूछताछ की। यमुना पार क्षेत्र के नरायच निवासी सचिन और दीपक बड़े जुआरी हैं। शनिवार को दोनों जुआ खेलने खंदौली क्षेत्र में आए थे। बताया गया कि शाम को दोनों जुआ में जीते चार लाख 80 हजार रुपये लेकर बाइक से आगरा लौट रहे थे। जीती हुई रकम सचिन की पैंट की जेब में रखी थी। गांव मलूपुर बम्बा के पास पीछे से दो बाइकों पर पहुंचे पांच बदमाशों ने उनको घेर लिया। सचिन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.