हिटी, सितम्बर 9 -- UP Flood: आगरा और मथुरा में यमुना ने शहर के कुछ हिस्सों को छू लिया है। यमुना का जलस्तर बेहद खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। मथुरा में बाढ़ के चलते 12वीं तक के स्कूल 9 सितंबर को भी बंद करने के आदेश डीएम ने जारी कर दिए हैं। आगरा में यमुना का पानी खतरे के निशान (499 फीट) से दो फीट ऊपर पहुंच गया है। यहां लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। पॉश कॉलोनियां पानी में डूब गई हैं। दयालबाग, बल्केश्वर, रामबाग जैसे इलाकों में पानी ने तबाही मचा दी है। खासपुर गांव से बल्केश्वर तक रोड पर यमुना बह रही है। फार्म हाउस तक डूब गए हैं। पानी में डूबे इलाकों की बिजली काट दी गई है। उधर, डौकी क्षेत्र में बाढ़ देखने गए तीन दोस्त यमुना में डूब गए। गोताखोरों ने तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक की मौत हो गई थी। मथुरा में इस समय यमुना खतरे के निशान (166 मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.